Headlines

दहेज हत्या मामले में घोष पुलिस ने वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस को दहेज हत्या से संबंधित मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित तीन अभियुक्तों/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सुल्तानपुर घोष पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या–11/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त गणेश पुत्र स्व. छोटेलाल (उम्र लगभग 53 वर्ष), रामबाबू पुत्र गणेश (उम्र लगभग 30 वर्ष) एवं लीलावती पत्नी गणेश (उम्र लगभग 49 वर्ष) निवासीगण ग्राम बेचू का पुरवा मजरे कर्मेपुर, थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त तीनों अभियुक्तों को ग्राम बेचू का पुरवा मजरे कर्मेपुर मोड़ से दोपहर 12:40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उप निरीक्षक आनंद वर्मा, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश पाण्डेय, कांस्टेबल अभिषेक मौर्या एवं महिला कांस्टेबल प्रगति दुबे शामिल रहीं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *