नाबालिग बेटी को लेकर फरार हुआ गाँव का दबंग, पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटका

Spread the love

रिपोर्ट – शिवांश कुमार


जालौन। जालौन से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक गरीब किसान की नाबालिग बेटी को गाँव का ही एक दबंग युवक बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप है। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से नाबालिग की जल्द बरामदगी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला कदौरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित किसान का कहना है कि उसकी करीब 17 साल की बेटी अचानक घर से लापता हो गई। तलाश के दौरान पता चला कि गाँव का युवक अरुण कुमार उसे अपने साथ ले गया है। पीड़ित के मुताबिक लड़की सोने-चांदी के आभूषण, करीब 50 हजार रुपये और मोबाइल भी साथ ले गई है।
परिवार का आरोप है कि पिछले पंद्रह दिनों से थाने के चक्कर लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टा आरोपी पक्ष शिकायत वापस लेने की धमकियाँ दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *