रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार खालापार क्षेत्र निवासी मोनिस पुत्र नवाब ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि मीनाक्षी चौक के पास मगबूल होटल के निकट से उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर माल रोड क्षेत्र से आरोपी राहुल पुत्र इशाख निवासी बैगराजपुर थाना मंसूरपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर UP 12 BN 6783 बरामद कर ली गई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि वाहन चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा किया जा सके।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकुल कुशवाह, कांस्टेबल याकूब अली और कांस्टेबल विशाल शामिल रहे।

