बांस के डंडे से पीट-पीटकर की गई थी हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

हुसैनगंज फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बैसपुर मजरे कटेरवा में घरेलू विवाद के चलते एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामसिंह पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम बैसपुर मजरे कटेरवा थाना हुसैनगंज ने तहरीर में बताया गया कि दिनांक 13 नवंबर 2025 को घरेलू विवाद को लेकर आरोपी धर्मेंद्र सिंह पुत्र रामसिंह (उम्र करीब 30 वर्ष) ने वादी के पिता छत्रपाल लोधी (उम्र करीब 85 वर्ष) के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से बांस के डंडे से गंभीर रूप से मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण छत्रपाल लोधी की मृत्यु हो गई। इस मामले में थाना हुसैनगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 308/2025 धारा 103(1)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास और सुरागरसी के बाद आरोपी धर्मेंद्र सिंह (उम्र करीब 32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस का डंडा भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *