Headlines

दो उपनिरीक्षक समेत 6 सिपाही निलंबित एसपी अशोक कुमार मीणा की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Spread the love

रिपोर्ट – रजनीश शर्मा


हरदोई।
कोतवाली शहर में तैनात उपनिरीक्षक रंजीत कुमार चौधरी द्वारा थाना कोतवाली शहर पर दर्ज एक मुकदमे में अपहृता/पीड़िता की बरामदगी के लिए कोई सार्थक प्रयास न करना तथा विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबित रखते हुए निस्तारण में लापरवाही बरतने तथा थाना शाहाबाद पर नियुक्त उपनिरीक्षक बलवंत सिंह द्वारा थाना संडीला पर पंजीकृत एक अभियोग में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कोई सार्थक प्रयास न करना तथा विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबित रखते हुए निस्तारण में लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ने दो उपनिरीक्षकों को निलंबित किया।

वहीं पुलिस लाइन तैनात आरक्षी शेखर सिंह यादव,आरक्षी अभिजीत तोमर,आरक्षी साहब सिंह,आरक्षी विकास यादव,आरक्षी संजय कुमार आरक्षी संजय कुमार द्वारा बिना किसी स्वीकृत अवकाश/अनुमति/सूचना के अनधिकृत रूप से निरन्तर अनुपस्थित होने के कारण पुलिस अधीक्षक ने उल्लिखित आरक्षिगण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *