Headlines

जहानाबाद कस्बे के निकट रिंद नदी पर 80 करोड़ 41 लाख 48 हजार रुपए से बनने वाले पंप कैनाल का जल शक्ति मंत्री ने किया शिलान्यास व लोकार्पण

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे के निकट रिंद नदी पर बनने वाले पंप कैनाल के निर्माण कार्य का शनिवार की देर शाम करीब 5:00 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस पंप कैनाल का 80 करोड़ 41 लाख 48 हजार रुपए से निर्माण होगा। इसके द्वारा घाटमपुर रजबहा के टेल से निकलने वाले तीन रजबहा बीजौली, सिजौली तथा अमोली जिनकी कुल लंबाई 78 किलोमीटर है कि सिंचाई क्षमता को पुनर्जीवित होगी। इससे 116 गांव के लगभग 5000 किसान लाभान्वित होंगे। इससे 3166 हैकटेयर कृषि क्षेत्रफल सिंचित होगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल, बिंदकी क्षेत्र के विधायक जयकुमार सिंह जैकी, विधायक कृष्णा पासवान, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि इस परियोजना से हजारों किसानों को लाभ मिल सकेगा। क्योंकि पिछले 40 साल से इस क्षेत्र के किसान सिंचाई की समस्या से परेशान थे। खेतों में ठीक से उत्पादन नहीं हो पा रहा था। किसानो की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही थी। इस मौके पर जहानाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष आबिद हसन, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुतीक्ष्ण सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र उत्तम के अलावा सोमवती निषाद रचना हुसैन मालती वर्मा पुनीता देवी देवराती निषाद जय सिंह भारत सिंह कौशलेंद्र ठाकुर कालिका सिंह राजेश बाजपेई शिप्पू शिवहरे, चंद्रशेखर, डॉ हर्ष गुप्ता दीपक पासवान उमाकांत श्रेयांश आशुतोष अग्निहोत्री एडवोकेट डीएस पटेल डॉ ओमप्रकाश पाल विभव सिंह सपा नेता धर्मपाल सिंह पटेल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *