शादी से एक दिन पहले SIR कर रहे लेखपाल ने की आत्महत्या

Spread the love

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने जाने की उठाई पुरजोर मांग

निष्पक्ष जांच करते हुए आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए आर्थिक मुआवजा, नौकरी दिए जाने की रखी मांग

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। फतेहपुर में एसआईआर के काम के दबाव तथा छुट्टी न मिलने से परेशान और निलंबन तथा बर्खास्तगी की धमकी दिए जाने से आहत एक लेखपाल ने अपनी शादी से एक दिन पहले मेहंदी वाले दिन सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फतेहपुर की बिंदकी तहसील के सुल्तानगढ़ में तैनात निवासी बिन्दकी कोतवाली के बागबादशाही खजुआ के मृतक लेखपाल सुधीर कुमार की बुधवार 26 नवंबर को शादी होनी थी। इस घटना के बाद जिले में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ उठी |

लेखपाल संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक तथा राजनीतिक पार्टियों सहित स्थानीय जनसमुदाय ने गहरा आक्रोश व्यक्त कर मांग रखी कि दोषी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए घटना के 29 घंटे बाद बुधवार को कानूनगो पर एफआईआर दर्ज की गई और उच्च अधिकारियों के समझाने पर परिजनों ने मृतक लेखपाल सुधीर का शव पोस्टमार्टम हाउस ले जाने की अनुमति दी पोस्ट मार्टम हाउस पहुंचीं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की उनका दर्द बांटा परिजनों ने रोते हुए बताया कि सुधीर अभी डेढ़ वर्ष पूर्व ही लेखपाल नियुक्त हुआ था SIR के काम में विभागीय उच्च अधिकारियों का उसके ऊपर बहुत दबाव था शादी की छुट्टी भी नहीं मिल रही थी और निलंबन तथा बर्खास्त कर देने की धमकी दी जा रही थी जिससे आहत होकर सुधीर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने पीड़ित परिजनों को जल्द से जल्द न्याय दिलाए जाने की सरकार से मांग की है एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता तथा नौकरी और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की तथा चुनाव आयोग से SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाए जाने की मांग की ताकि निर्दोष कर्मचारियों की जान ना जाए उन पर अत्यधिक बढ़ाव न डाला जाए अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी भी मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *