रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा पुलिस कार्यालय पर पुलिस कर्मियों की बीट बुक बीट संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा बीट अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी, महिलाओं को जागरुक करने एवं जनसंपर्क बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए उत्तम बीट बुक तैयार करने एवं बीट से संबंधित पूर्ण एवं अद्यतन जानकारी रखने के लिए महिला आरक्षी 1988 सोनम थाना शहजादनगर, महिला आरक्षी 977 सिखा थाना कैमरी व महिला आरक्षी 1950 भावना गौतम थाना सैफनी को नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिया गया यह सम्मान पुलिस कर्मियों के श्रेष्ठ कार्य, लगन तथा बीट प्रबंधन में उनकी दक्षता को प्रतिबिंबित करता है।
