रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर (अमौली)। विकासखंड अमौली के बलदेव गिरी पाठशाला इंटर कॉलेज के खेल मैदान में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार पाल ने माँ सरस्वती का पूजन अर्चनकर व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। वही समापन सत्र में खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार शिवहरे एवं एडीओ पंचायत विनोद कुमार के साथ खंड शिक्षा अधिकारी ने बांटे पुरस्कार,तो संचालन शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी ने किया। बच्चों ने भी प्रात:काल से विभिन्न प्रतियोगिताओं मे अपनी मेधाओं तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों एवं शिक्षकों की जमकर तालियाँ बटोरी।सरस्वती वंदना के बाद शुरू हुई प्रतियोगिताओ मे प्राथमिक स्तर 50 मीटर में बालक वर्ग में कंपोजिटबंबुरिहापुर के कृश तथा बालिका वर्ग में कंपोजिट पपरेंदा की सोनम 100 मीटर में कंपोजिट बंबुरिहापुर के कृश बालिका में कंपोजिट गोहरारी की दिव्यांशी,200 मीटर में कंपोजिट बंबुरिहापुर के कृश तथा बालिका वर्ग में कंपोजिट गोहरारी की रश्मि पाल प्रथम प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कंपोजिट बंबुरिहापुर के छात्र कृश ने तथा कंपोजिट गोहरारी की छात्रा दिव्यांशी ने चैंपियनशिप प्राप्त कर इतिहास रच दिया।तथा लंबी कूद में प्राथमिकस्तर में लव कुश तथा दिव्यांशीतो जूनियर स्तर में आकाश एवं अंशिका ने बाजी मारी। गोला फेक में कंपोजिटबंबुरिहापुर के प्रियांशु प्रथम तथा बालिका संवर्ग में कंपोजिट रुसिया की यामिनी पटेल ने तो चक्का फेंक में बालक वर्ग के कंपोजिटबंबुरिहापुर के प्रियांशु तो बालिका वर्ग में यामिनी पटेल ने ही बाजी मारी।जूनियर वर्ग में बच्चों ने अपनी मेधा से इतिहास रच दिया।पहली बार ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर स्तर में कंपोजिट गोहरारी की अंशिका कंपोजिट बंबुरिहापुर के प्रियांशु तथा कंपोजिट रुसिया की यामिनी, तीन बच्चों ने बराबर प्रदर्शन कर चैंपियनशिप जीती ली ।सभी विजेता बच्चों खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार शिवहरे व खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार पाल एवम एडीओ पंचायत विनोद कुमार ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए,एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया। उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि क्रीड़ा प्रतियोगिताओं से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ बच्चों में समानता का भाव आता है। वे टीम भावना से काम करना सीखते है। खंडशिक्षाअधिकारी ने खेलों को जीवन का आधारभूत तथ्य स्वास्थय के लिए अत्यधिक लाभदायक जीवनदायी सार बताया, उन्होंने खेल में जीत से ज्यादा जरूरी प्रतिभाग करना बताया। और कम समय में कार्यक्रम के आयोजन समिति के शिक्षक सदस्यों को सफल आयोजन की बधाई दी। तो संचालक उमेश कुमार त्रिवेदी एवम ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आदित्य पांडेय ने शिक्षक समुदाय, एवम बच्चों की उपस्थिति एवम सहयोग हेतु आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से शुभा देवी, मधु उत्तम, शैलेंद्र सचान, कृपाराम,राजेंद्र प्रसाद, सुशीलकुमार,सौरभ कुमार नागेश प्रतापसिंह,वीरेंद्र सचान,प्रदीप शुक्ला,कमल किशोर,सहित योगेंद्र सिंह गोली,दयाराम गौतम,अशोक कुमार,महावीर वर्मा,कुलदीप तिवारी,मयंक कटियार,रामनाथ प्रजापति,चंद्रभान,धर्मेंद्र गौतम,लोकेंद्र,ऋषभ,अनिल के साथ पूरे ब्लॉक के शिक्षक शिक्षिकाए बच्चे उपस्थित रहे।
