रामलीला टीला निवासी पिंटू सैनी हत्याकांड—आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या की धारा बढ़ाने की मांग पर ज्ञापन

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टीला निवासी पिंटू सैनी हत्याकांड में कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने ज्ञापन में बताया कि 26 अक्टूबर को दबंगों ने पिंटू सैनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, लेकिन वादी द्वारा जिन सभी लोगों को नामजद कराया गया, उनमें से केवल पांच लोगों को ही हल्की धाराओं में जेल भेजा गया है, जबकि हत्या की धारा लागू नहीं की गई।

मोर्चा ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली से पीड़ित पक्ष बिल्कुल संतुष्ट नहीं है। आरोप लगाया गया कि पुलिस ने मामले से हत्या की धारा हटाई है और नामजद बाकी आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। इसी को लेकर संगठन ने कड़ा रोष व्यक्त किया और एसएसपी से मांग की कि मुकदमे में हत्या की धारा दोबारा बढ़ाई जाए तथा सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने पर बाध्य होगा। संगठन ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *