छात्रों, युवाओं और परिजनों ने कैंडल मार्च निकाला

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना में शुक्रवार देर शाम छात्र उज्ज्वल राणा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों, युवाओं और परिजनों ने कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च कस्बे के दयानंद मूर्ति से शुरू होकर रामच्छेल तिराहे तक गया और महावीर चौक पर समाप्त हुआ।

बता दें कि कुछ दिनों पहले बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा ने कॉलेज परिसर में पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। आरोप है कि उसने फीस को लेकर प्राचार्य प्रदीप कुमार और प्रबंधक अरविंद गर्ग की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया था। उपचार के दौरान दिल्ली में उज्ज्वल राणा की मृत्यु हो गई थी।

इस घटना के बाद परिजनों, किसान नेताओं और छात्रों ने कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोपी प्राचार्य, प्रबंधक, पीटीआई और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अब तक एक आरोपी पीटीआई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हालांकि, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से छात्रों और परिजनों में नाराजगी है। इसी के चलते शुक्रवार शाम को सैकड़ों लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। मार्च के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उज्ज्वल को श्रद्धांजलि दी।

कैंडल मार्च के दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक और अंकुश राठी ने कहा कि जब तक उज्ज्वल को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी और सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

इस अवसर पर आकाश पंवार, पुनीत पंवार, मोनू कुरथल, शिवम निमेष, वसीम राणा, विनीत शर्मा, सुमित जाट, गौरव धीमान, शुभम शर्मा, अक्की त्यागी, गोलू त्यागी, सागर गुर्जर, आकाश गुर्जर, सचिन गुर्जर, कपिल ठाकुर, छात्र आकाश, पीयूष, रवित राठी, एडवोकेट सोनू जाटव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *