रिपोर्ट -एकरार खान


दलाल का वीडियो वायरल,
गाजीपुर । जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग सेंटर से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दलाल यह कहते सुना जा रहा है कि अगर कोई अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट में फेल हो जाए, तब भी ₹6000 देने पर उसे पास करवा दिया जाएगा और उसका लाइसेंस तैयार होकर मिल जाएगा।
यह वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इस वीडियो में दलाल के द्वारा किया बताया जा रहा है कि
अगर ड्राइविंग में पास नहीं भी हो रहे हो तो कोई दिक्कत नहीं, ₹6000 दो, पास करवा देंगे और लाइसेंस तैयार होकर मिल जाएगा।इस खुलासे ने पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। आम जनता का विश्वास टूटता दिखाई दे रहा है ।
वर्जन
जब इस मामले में गाजीपुर ARTO धनवीर यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
