NH-58 पर हादसों पर लगेगा ब्रेक: अवैध कट बंद होंगे, ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुधार के निर्देश

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 (खतौली-पुरकाजी मार्ग) का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाईवे पर मौजूद खामियों को चिन्हित कर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हाईवे पर बने अवैध कट, यू-टर्न, सर्विस रोड और ब्लैक स्पॉट्स का बारीकी से जायजा लिया। कई स्थानों पर अनियंत्रित और अवैध कट दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनते पाए गए, जिस पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें बंद कराने के निर्देश दिए गए।


इसके साथ ही चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जरूरी सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक बोर्ड और स्ट्रीट लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था शामिल है, ताकि खासकर रात के समय हादसों की संभावना को कम किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हाईवे को सुरक्षित बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राय, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर समेत पुलिस व एनएचएआई के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *