बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मुज़फ्फरनगर में जश्न, झालमूड़ी-लड्डू बांटकर मनाई खुशी

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद जनपद में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। बुढ़ाना-कांधला रोड स्थित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक संगीत गर्ग के प्रतिष्ठान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत की खुशी साझा की और झालमूड़ी व मिठाइयां बांटकर उत्सव मनाया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यायन और वरिष्ठ नेता नितिन मलिक ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आम लोगों को भी प्रसाद स्वरूप झालमूड़ी वितरित की।
जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यायन ने कहा कि यह जीत आम जनता की जीत है, जो विकास और सुशासन के प्रति विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकास की राजनीति को जनता ने समर्थन दिया है।
वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन मलिक ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता ने विकास के एजेंडे को चुना है। उन्होंने कहा कि अब इन राज्यों में नई दिशा और विकास की गति देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें भारत ठाकुर, शाहिद असलम, मुकेश शर्मा, पुनीत शर्मा, कुलदीप मुखिया, बोबिंदर सेहरावत, सूचित राठी, सुधीर सैनी, पंकज ठाकुर, विनोद ठाकुर, शुभम पाल, शुभम शर्मा, तिलकराम सैनी, नितिन सैनी, आकाश जैन, केशव गर्ग, अर्जुन गर्ग, आयुष, राजीव, समद, वंश पांचाल, अमन सार्थक, नरेश गिरी, अनूप गर्ग, सोमपाल, विकास और विनय सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और देर तक जश्न का सिलसिला चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *