गुंडा एक्ट का वांछित वारंटी दबोचा, खालापार पुलिस की सख्त कार्रवाई

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खालापार पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुंडा एक्ट में वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को देर रात दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में आ गई।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में वांछित और शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर थाना खालापार पुलिस लगातार चेकिंग और दबिश कार्रवाई कर रही है।
इसी अभियान के तहत सोमवार देर रात करीब 12:20 बजे पुलिस टीम ने मछियारों वाली मस्जिद, दक्षिणी खालापार क्षेत्र में घेराबंदी कर वारंटी अभियुक्त बाल्ला उर्फ दिलशाद पुत्र नसीर चुहा को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। उसे संबंधित मामले में न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी असगर अली के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सोनू कुमार और कांस्टेबल मोनपाल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *