हरसोली प्रकरण पर ज्ञापन

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में हिंदू संघर्ष समिति ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर हरसोली निवासी एक युवक मेहताब के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समिति ने युवक पर महिला और उसके परिवार से जुड़े गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।

हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि हरसोली निवासी मेहताब नामक युवक शहर की एक कॉलोनी में रह रहे एक परिवार के संपर्क में है और परिवार के साथ धोखे, उत्पीड़न तथा अन्य गंभीर गतिविधियों में संलिप्त है।
समिति ने आरोप लगाया कि परिवार की एक युवती को पूर्व में अपने साथ ले जाने की घटना भी सामने आई थी। ज्ञापन में महिला और उसकी पुत्री के शोषण तथा परिवार पर दबाव बनाए जाने जैसी शिकायतों का भी उल्लेख किया गया है।
हिंदू संघर्ष समिति ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में नरेंद्र पवार, अरुण प्रताप सिंह, देशराज चौहान, संजय मिश्रा, संजय वाल्मीकि, सुरेंद्र मित्तल, पवन मित्तल, अनमोल रतन छाबड़ा, चमन लाल, सीताराम त्यागी, वैभव यादव, अमित गोयल, एडवोकेट कपिल गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *