गाज़ीपुर में बड़ी सौगात: अब हर रविवार मिलेगा न्यूरो सर्जन का परामर्श, मरीजों को मिली राहत!

Spread the love

रिपोर्ट – एकरार खान

गाज़ीपुर। जिले के कासिमाबाद क्षेत्र स्थित गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने मरीजों के लिए एक बड़ी और राहत भरी पहल की है। अब यहां हर रविवार न्यूरो सर्जन का विशेष परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
अब तक सिर, रीढ़ और नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। लेकिन इस नई सुविधा के शुरू होने से मरीजों को अब घर के पास ही विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह मिल सकेगी।
अस्पताल प्रबंधन शुभम यादव के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है, ताकि समय रहते सही इलाज मिल सके और गंभीर बीमारियों से बचाव हो सके।
स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी, साथ ही इलाज में देरी की समस्या भी खत्म होगी।
गौरतलब है कि न्यूरो संबंधी समस्याएं जैसे सिर दर्द, चक्कर, लकवा, नसों का दर्द आदि अब यहीं पर विशेषज्ञ की देखरेख में जांच और इलाज की जा सकेंगी।
इस नई सुविधा के साथ गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एक बार फिर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपनी प्रतिबद्धता साबित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *