ट्रक ने वैगनआर कार में मारी जोरदार टक्कर, महिला-बच्चे समेत छह घायल

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। रामराज थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से वैगनआर कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार महिला और बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रामराज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दो लोगों को सामान्य चोटें बताई गई हैं।
हादसे के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल मौके पर यातायात व्यवस्था सामान्य है तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *