Headlines

सपा जिलाध्यक्ष सराफत अली हाउस अरेस्ट, शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड को लेकर सियासत तेज

Spread the love

रिपोर्ट – रजनीश शर्मा चन्दन

हरदोई। जनपद के थाना मल्लावां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी रसूलपुर में युवती शिल्पी कुशवाहा की निर्मम हत्या के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त करने एवं आर्थिक सहायता देने के लिए लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का गांव पहुंचना जारी है।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया था, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया। यह प्रतिनिधिमंडल 23 अप्रैल को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करने तथा पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए जाने वाला था।

बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मल्लावां क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम निर्धारित हो गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनज़र समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सराफत अली सहित कई नेताओं को 22 अप्रैल की रात से हीउस अरेस्ट कर दिया गया, जिससे वे गांव न जा सकें।

राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे या केवल आगामी 29 अप्रैल को प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे कार्यक्रम के निरीक्षण तक ही सीमित रहेंगे। विपक्ष का आरोप है कि जहां एक ओर सरकार नारी सम्मान और सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विपक्षी नेताओं को रोका जा रहा है।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल गर्म बना हुआ है और लोगों की निगाहें प्रशासन एवं सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश पाठक, अमित बाजपेयी जिला उपाध्यक्ष, नरेश पाल राज्य कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य, नेहा दीक्षित समाजवादी पार्टी नेता और नेता गढ़ मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *