रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित श्री निकेतन बैकुंठ धाम में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा, आस्था और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मठ के संस्थापक स्वामी नारायण दास महाराज एवं उनके उत्तराधिकारी शिष्य महंत आशीष महाराज के सानिध्य में मध्य प्रदेश के शिवपुरी से पधारे षटकोप आचार्य व राजू आचार्य, मथुरा के रामकृष्ण आचार्य, वृंदावन के अरविंद आचार्य व ऋषि आचार्य ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच श्री निकेतन बैकुंठ धाम में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए रामानुट कोट आश्रम के महंत आचार्य विष्णु महाराज ने कहा कि भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि जहां भगवान का वास होता है, वहां नकारात्मक शक्तियां स्वतः ही समाप्त हो जाती हैं और भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें संत-महात्माओं एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन में राजपाल सिंह, सोम डीलर, नीले सिंह, ताज सिंह कश्यप, अनिल, कपिल, सुरजीत, राजेश सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

