रात के अंधेरे में दबंगों का तांडव, लाठी-डंडों से मचाया उत्पात

Spread the love

महरौनी कोतवाली के ग्राम समोगर में देर रात वारदात, सीसीटीवी में कैद

रिपोर्ट – सोनम यादव

ललितपुर। जनपद के महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोगर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब लाठी-डंडों से लैस करीब आधा दर्जन दबंगों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। रात के सन्नाटे में हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दबंग अचानक पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट व हंगामा करने लगे। रात का समय होने के कारण लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इस दौरान पूरे घटनाक्रम को वहां लगे सीसीटीवी कैमरों ने कैद कर लिया।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों की बेखौफ हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *