आबकारी निरीक्षक पर रूपये वसूली के लिए सेल्समेन को मारने पीटने का आरोप

Spread the love

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जमानिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत धुसका के देशी शराब दुकान के सेल्समेन महेंद्र सिंह जमानिया के आबकारी निरीक्षक नन्द कुमार मिश्रा पर बसूली के रूपये के लिए लाठी डंडे से मारने और गाली देने का आरोप लगाया हैं।
पीड़ित दुकान के सेल्समेन ने शुक्रवार की रात पिटाई के मामले में जमानिया कोतावाली में तहरीर दी हैं।
पीड़ित सेल्समेन ने बताया कि आबकारी निरीक्षक शुक्रवार कि रात दुकान पर पहुँचे और बसूली के रूपये की डिमांड करने लगे ने कहा कि दुकान के मालिक से बात करके ही रूपये दूंगा तो आबकारी निरीक्षक आग बबूला हो गए और मुझे गाड़ी से लाठी निकालकर मारने लगे जाते समय कहा कि यदि बसूली के रूपये नही दिया तो मारपीट कर नहर में फेक दिया जाएगा।
डिस्ट्रिक लिकर एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के कहा कि आबकारी निरीक्षक जमानिया के साथ -साथ पुरे जनपद में आबकारी बिभाग द्वारा दुकानदारों का आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा हैं इसे एसोसिएशन बर्दाश्त नही करेगा यदि धुसका के पीड़ित सेल्समेन के मामले में कार्यवाही नही हुई तो एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को आबकारी आयुक्त /अपर मुख्य सचिव से मिलकर कार्यवाही की मांग करेगा।जमनिया कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली हैं जाँच की जा रही हैं वही
जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई हैं जाँचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *