अंबेडकर पार्क की सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Spread the love

रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के नगर पंचायत सुबेहा स्थित अंबेडकर पार्क की सरकारी भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए हटा दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर तथा एसडीएम हैदरगढ़ के आदेश के अनुपालन में की गई।
नायब तहसीलदार रामजी द्विवेदी राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जा हटवाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि संतराम नामक व्यक्ति द्वारा कई वर्षों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। संबंधित व्यक्ति ने न्यायालय में उक्त भूमि पर अपना दावा भी प्रस्तुत किया था, लेकिन न्यायालय ने उसके दावे को खारिज कर दिया।
न्यायालय के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है। मौके पर राजस्व निरीक्षक उमेश साहू, हल्का लेखपाल प्रणव कुमार शुक्ला, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार तथा प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *