पीसीएस में चयनित होकर रजिस्ट्रार बने आकाश, सपा नेताओं ने घर पहुंचकर किया सम्मान

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के बसंत विहार, सरवट निवासी आकाश कुमार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) परीक्षा में सफलता हासिल कर रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति पाकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर भव्य सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में सपा नेताओं ने आकाश कुमार को शॉल ओढ़ाकर व फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मुजफ्फरनगर के युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आकाश की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की सीख देगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता एवं जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी (एडवोकेट), सपा प्रदेश सचिव विनय पाल, अब्दुल्ला राणा, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दर्शन सिंह धनगर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, डॉ. नरेश विश्वकर्मा, सुमित पंवार बारी, संदीप पाल, पवन पाल, नासिर खान, कृष्ण पाल सिंह पाल, डॉ. प्रमोद पाल, राजेंद्र कुमार पांचली, बिट्टू तिगरी, प्रद्युम्न कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आकाश कुमार की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है, वहीं युवाओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *