विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ प्र जनपद-गाजीपुर के ब्लाक ईकाई-मरदह का पुनर्गठन।

Spread the love

धनंजय सिंह मरदह ब्लाक के बने ब्लाक अध्यक्ष।

पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव की सेवानिवृत्ति के पश्चात सम्मानपूर्वक की गयी विदाई।

अन्य सेवानिवृत शिक्षकों को एसोसिएशन ने किया सम्मानित।

बी आर सी मरदह सभागार में सैकड़ों शिक्षको की उपस्थिति में हुआ भव्य कार्यक्रम।

रिपोर्ट -एकरार खान

गाजीपुर। आज दिनांक 10/04/26 को बी0आर0सी0सभागार मरदह में विशिष्ट बी0टी0सी0शिक्षक वे0 एसोसिएशन उ0प्र0 जनपद ग़ाज़ीपुर ब्लॉक इकाई मरदह के तत्वधान में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए एसोसिएशन के मरदह इकाई के अध्यक्ष श्री महेंद्र यादव व श्री अरविंद पांडेय का सम्मान सम्मारोह आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट बी0टी0सी0शिक्षक वे0एसोसिएशन उ0प्र0 जनपद ग़ाज़ीपुर ब्लॉक इकाई मरदह के अध्यक्ष के सेवानिवृत्ति से रिक्त हुए पद पर उपस्थित शिक्षकों की सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकरिणी का पुनर्गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष श्री धनन्जय सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दुर्गा सिंह,महामंत्री श्री सुरेंद्र राम,उपाध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता, जिला कार्यकारिणी के सदस्य के पद पर श्री रामाधार यादव व श्रीमती सुमन सिंह का मनोनयन किया गया पुनर्गठन के दौरान जनपद द्वारा नामित चुनाव पर्यवेक्षक श्री विजयनारायन यादव एवं श्री रामविलास कुशवाहा उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनन्त सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0दुर्गेश प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष विजयनारायन यादव महामंत्री प्रमोद उपाध्याय,सूर्यभान यादव,अशोक यादव,अनिल कुमार,संतोष कुशवाहा,सतीश सिंह,रामकुंवर यादव,एस0एन0सिंह,अनायतुल्लाह खान,अनिल कुशवाहा,कृष्णा यादव,उदय यादव,श्रवण कुमार,बिपिन सिंह,अभिमन्यू सिंह,धर्मराज, पुनीत राज,प्रवेश कुमार,सतेंद्र चौहान,तारकेश्वर हरिनाथ यादव,दिलीप विश्वकर्मा,सन्ध्या सिंह अनामिका गुप्ता,बंदना सिंह माया सिंह आर0एन0 यादव,डब्लू कुमार, भोला नाथ यादव,मनोज यादव,मुन्नी लॉल,वकीक यादव,नीलिमा गुप्ता,विभूति प्रसाद,उपेंद्र गौंड,जवाहर राजभर यशपाल सिंह,अरविंद कुमार,अनिता कुमारी, मातादीन पाल,रानी दुबे,अवनीश मिश्र समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश नारायण चतुर्वेदी,व संचालन राजीव कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *