सहायक आयुक्त पद पर चयन होने पर घर लौटी बेटीगाजेबाजे के साथ हुआ स्वागत

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। सहायक आयुक्त वाणिज्य कर पद पर चयन होने के उपरांत प्रथम बार कस्बे में आने पर बेटी का रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद होकर वह भावुक हो उठी और पिता के गले से लिपट गयी।
कस्बे के स्टेशन मार्ग के निवासी बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर्स बिंदा प्रसाद साहू बड़ागांव वाले की पुत्री निधि साहू का चयन विगत दिनों सहायक आयुक्त वाणिज्य कर पद पर हुआ था। चयन के बाद शनिवार को दोपहर में वह इंटरसिटी एक्सप्रेस से कस्बे मे आई। रेलवे स्टेशन में ढोल बाजे के साथ ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ मुंह मीठा कराकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत होकर वह भावुक हो उठी और पिता के गले से लिपट गयी। इस मौके पर सपा नेता सुशील यादव पिंटू, शशिकांत शुक्ला, ध्रुवलाल यादव, पप्पू पाठक, रज्जन पांडेय, अखिलेश साहू, संकित सचान, आशीष कुमार, देवेन्द्र साहू, विमल साहू, रमाकांत साहू आदि मौजूद रहे। घर पंहुचने पर व्यापार म़डल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *