सराफा व्यापार मंडल और स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मोतीपुर थाना इंचार्ज से की मुलाकात

Spread the love

जिला के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात कर हर संभव मदद का दिया आश्वासन

मोतीपुर, बहराइच – सराफा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुमित खन्ना, स्वर्णकार समाज के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रस्तोगी सत्या, जिला महामंत्री राजेश रस्तोगी, और नानपारा जिला प्रभारी आनद रस्तोगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मोतीपुर थाना इंचार्ज श्री आनंद चौरसिया जी से मुलाकात की। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मिहींपुरवा श्री संजय सिंह जी और स्वर्णकार समाज मिहीपुरवा के अध्यक्ष राजू सोनी, सर्राफा व्यापार मंडल मिहीपुरवा के अध्यक्ष राम आशीष सोनी भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधि मंडल ने थाना इंचार्ज को अवगत कराया कि 1 अप्रैल की रात एक व्यापारी की दुकान पर धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस फेंककर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रतिनिधि मंडल ने थाना इंचार्ज से जल्द ही अपराधी को पकड़कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना इंचार्ज श्री आनंद चौरसिया ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया है कि जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम इस मामले की जांच में लगी हुई है और जल्द ही खुलासा होगा।

निवेदक:
सुमित खन्ना
जिला अध्यक्ष , सर्राफा व्यापार मंडल बहराइच /श्रावस्ती

सत्येंद्र रस्तोगी सत्या
जिला अध्यक्ष, स्वर्णकार समाज, बहराइच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *