मंदिर की दीवार पर पेशाब करने का आरोप, गांव में बवाल, कार्रवाई की मांग तेज

Spread the love

रिपोर्ट – सोनम यादव

ललितपुर। मदनपुर थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। मामला हनुमान जयंती के दिन का बताया जा रहा है, जब एक युवक पर मंदिर की दीवार पर पेशाब करने का आरोप लगा।
ग्रामीणों के मुताबिक, मंदिर प्रांगण में उस समय धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे। इसी दौरान गांव का एक युवक कथित रूप से शराब के नशे में वहां पहुंचा और मंदिर की दीवार पर पेशाब कर दी। जब लोगों ने उसे रोका तो वह गाली-गलौज करने लगा, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत मदनपुर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के बाद अगले ही दिन छोड़ दिया, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। इतना ही नहीं, ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि संबंधित हल्का इंचार्ज द्वारा शिकायत करने वाले पक्ष को ही धमकाया गया।


शुक्रवार को बजरंग दल समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रभारी तहसीलदार मड़ावरा को ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस तरह की हरकत से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल प्रखंड संयोजक आनंद खटीक, सुरेंद्र सिंह, शेरसिंह, राजेंद्र सिंह, उदयसिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों की मांग:
मामले की निष्पक्ष जांच हो,दोषी युवक पर कड़ी कार्रवाई हो
पुलिस की भूमिका की भी जांच की जाए
फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *