रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा

बाराबंकी। अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन प्रवीण कुमार द्वारा 9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट के तहत थाना कोतवाली नगर का निरीक्षण किया गया। यह प्रोजेक्ट ऑफिस मैनेजमेंट, साइबर पुलिसिंग, क्राइम मॉनिटरिंग, महिला सुरक्षा (मिशन शक्ति), ट्रैफिक और बीट ड्यूटी आदि क्षेत्रों को डिजिटल तरीके से सुव्यवस्थित करेगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी रामकिशुन राणा, क्षेत्राधिकारी विजय शंकर यादव तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

