रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए POCSO एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, थाना भोपा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 84/2026 में धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पोक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त कपिल पुत्र सतीश (उम्र करीब 19 वर्ष), निवासी ग्राम करहेड़ा, को तिस्सा-करहेड़ा तिराहे के पास पेड़ के समीप से गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक भोपा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। साथ ही मामले में अपहृत युवती को भी बरामद कर लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, मामले से जुड़ी अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही भी जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पिन्टू चौधरी, कांस्टेबल प्रवीन कुमार, रितिक, गौरव कुमार तथा महिला कांस्टेबल मनीषा शामिल रहीं, जिनकी सक्रियता से यह सफलता संभव हो सकी।

