सूना घर पाकर छात्र फांसी पर झूला

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम विदोखर मेदनी में सूना घर पाकर किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के माता-पिता गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतक का बड़ा भाई महोबा से पालीटेक्निक करता था। घटना के वक्त बड़ा भाई पालीटेक्निक की पढाई के लिये महोबा में था।
विदोखर मेदनी निवासी मंगल प्रजापति पत्नी के साथ गुजरात के सूरत में रहकर मजदूरी करता है। इसके दो पुत्र राजकुमार एवं सुमित प्रजापति हैं। सुमित ने इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। सोमवार को बड़ा भाई राजकुमार पालीटेक्निक की पढाई के लिये महोबा गया था। मंगलवार को सुबह उसने कई बार सुमित को फोन किया परंतु फोन रिसीव नहीं हुआ। शक होने पर उसने अन्य परिजनों को फोन किया। पड़ोस में रहने वाले ताऊ प्रेमशंकर प्रजापति ने छत से जाकर देखा तो यह फांसी पर झूल रहा था। उसने घटना से भाई राजकुमार के साथ प्रधान लालाराम यादव को अवगत कराया। घटना से गुजरात के सूरत में रह रहे माता-पिता को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पाकर भाई महोबा से लौट रहा है। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। छात्र ने फांसी क्यों लगाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस बल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *