रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर जनपद मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत सदस्यों के टिकट वितरण के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जो दावेदारों की दावेदारी और संगठनात्मक पकड़ के आधार पर टिकटों का अंतिम निर्णय करेगी।
इस कमेटी में जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया, जिला अध्यक्ष अशोक वर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा, जिला संयोजक, प्रेस प्रवक्ता बिलकिस चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मदन कौशिक, अनिल साहनी, अनमोल जैन , समेत अन्य जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष और सचिव स्तर के पदाधिकारियों को भी अहम भूमिका दी गई है, ताकि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और संतुलन बना रहे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कमेटी सभी संभावित उम्मीदवारों के सामाजिक समीकरण, संगठन में सक्रियता और क्षेत्र में प्रभाव का आंकलन करेगी। इसके बाद योग्य और मजबूत प्रत्याशियों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
कांग्रेस का यह कदम साफ तौर पर दर्शाता है कि पार्टी इस बार जिला पंचायत चुनाव को गंभीरता से ले रही है और मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। स्थानीय स्तर पर कमेटी के गठन से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है और टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है।

