95 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में खुशियों की गूंज

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा बनी मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरला स्थित हैरीटेज बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 95 नवविवाहित जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की, जहां पूरे माहौल में खुशियों और मंगल गीतों की गूंज सुनाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने शिरकत कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल विवाह का आयोजन नहीं, बल्कि समाज में समानता, सहयोग और संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम है। सरकार की यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर उभरी है।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना समाज के हर वर्ग को सुरक्षा, सम्मान और खुशियों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इस योजना के जरिए जहां जरूरतमंद परिवारों का आर्थिक बोझ कम हो रहा है, वहीं सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने सभी नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और प्रेमपूर्ण जीवन की कामना की।
समारोह के अंत में सभी वर-वधुओं को मिष्ठान वितरित कर विधिवत विदाई दी गई। इस दौरान उपस्थित परिजनों और मेहमानों की आंखों में खुशी और संतोष के भाव साफ नजर आए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय राठी, ब्लॉक प्रमुख मालती रानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमला देवी, मंडल अध्यक्ष अजय पवार सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामयी बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *