रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। मुख्यालय के अम्बेडकर पार्क में आयोजित बैठक में टीईटी परीक्षा के पूर्व नियुक्त हुए शिक्षकों पर गैर न्यायसंगत तरीके से टीईटी परीक्षा अनिवार्य किए जाने के विरुद्ध प्रदेश स्तर पर सभी संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से महासंघ का गठन करने पर जिले मे भी संयुक्त शिक्षक संगठन का गठन किया गया। इसके साथ ही टीईटी परीक्षा से राहत दिए जाने हेतु भारत सरकार, नेता प्रतिपक्ष, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित शिक्षक की पाती महाअभियान द्वारा पोस्ट कार्ड पोस्ट किए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से जिला संयुक्त टीईटी संघर्ष संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार पाल और जिला महामंत्री कमल किशोर को बनाया गया।
जिला संयोजक के रूप में सभी संगठन के अध्यक्षों में यूटा अध्यक्ष अरुण प्रजापति, अटेवा अध्यक्ष मानसिंह राजपूत, शिक्षामित्र संगठन अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सतेंद्र साहू, प्राथमिक संघ महिला मोर्चा सुभद्रा सचान, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष बाबूराम चक्रवर्ती, एससी/एसटी शिक्षक संघ अध्यक्ष राजेश पथिक को मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द यादव, जिला उपाध्यक्ष नीलम सचान, कमलकिशोर, श्रीराम यादव, राजेन्द्र सविता, कमलेश श्रीवास, संयुक्त मंत्री नीरज सचान, उपमंत्री जितेन्द्र अनुरागी, संगठन मंत्री जयप्रकाश, प्रचार मंत्री राममिलन सिंह, जिला संरक्षक किरण पाठक, धनीराम कुशवाहा,
ऑडिटर नरेन्द्र राजपूत को मनोनीत किया गया है। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता रणविजय चक्रवर्ती ने किया।

