बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का हुआ शुभारंभ

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के तहत सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का विधिवत शुभारंभ महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख लखनऊ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि के साथ बीम प्रोडक्ट एंड सर्विसेज प्रा.लि. के यूनिट हेड एल.बी.सिंह, केपी इंटर कालेज के प्रबंधक राजेश शिवहरे ने फीता काटकर शाखा का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नई शाखा खुलने से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी और स्थानीय व्यापार व आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्रीय प्रमुख बैंक ऑफ बड़ौदा फतेहपुर के अरविंद कुमार ने विभिन्न योजनाओं तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी और लोगों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। अंत में शाखा प्रबंधक नीरज साहू ने सभी अतिथियों व ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।


इस मौके पर पीतांबरा ग्रुप के आशीष निगम, प्रेरित गुप्ता, वीरू सिंह सहित बैंक के कई अधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *