रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। भरुआ सुमेरपुर कस्बे के देवगांव रोड संचालित लिटिल फ्लावर किड्स गार्डेन स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति पर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन का महत्व भी बताया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रामनारायण एवं निदेशक आदर्श गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रिंसिपल शिवांगी गुप्ता, संगीत शिक्षक जीत अनुरागी सहित विद्यालय परिवार का सहयोग रहा। प्रबंधक लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

