रिपोर्ट – पंकज मिश्रा

बस्ती। श्री श्याम मंडल बभनान द्वारा खाटू श्याम बाबा का झांकी सजा कर निकाला गया तृतीय भव्य निशान शोभायात्रा, निशान शोभायात्रा नगर पंचायत बभनान के श्री बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर से प्रारम्भ होकर सुर्तीहट्टा, सर्राफा गली, सब्जी मंडी, हर्रैया तिराहा, चौक बाजार, विजय नगर तिराहा होते हुए वृंदावन मैरेज हाल बभनान पर शोभायात्रा जुलूस का समापन हुआ और शाम 7 बजे से श्री श्याम संकीर्तन भजन का आयोजन किया गया। जिसमें सांवरिया म्यूजिक्ल ग्रुप अनन्त मिश्रा (बरेली), अपर्णा मिश्रा (बरेली) और कृष्णा दधीचि (वाराणसी) द्वारा भव्य संकीर्तन भजन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें अलौकिक श्रृंगार, अखण्ड ज्योत व छप्पन भोग प्रसाद आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभायात्रा और संकीर्तन भजन में महिला व पुरुष अधिक संख्या में उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था में थाना गौर पुलिस टीम की उपस्थिति रही।

