बाबा महा मंगलेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम में सत्रहवां वार्षिक उत्सव आरंभ।

Spread the love

रिपोर्ट ब्यूरो संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद/नगर के प्राचीन मंदिर बाबा महा मंगलेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम पुराना कोटा पार्चा छोटी काशी में सत्रहवां वार्षिक उत्सव विधि-विधान व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारम्भ हुआ।प्रथम दिवस विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उत्सव के पहले दिन श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारम्भ हुआ तथा श्रीराम राज्याभिषेक, हवन पूजन और सुन्दरकाड का पाठ विधिवत सम्पन्न कराया गया। बाबा श्री मंगलेश्वर नाथ एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगो का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विद्वान पंडितों एवं श्रद्धालुओं के साथ द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। उसके उपरांत दिव्य श्रृंगार पूजन एवं महाआरती में श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।अंत में प्रसाद वितरण किया गया।धार्मिक अनुष्ठान के आचार्य मनोज अगिनहोत्री एवं मोहित त्रिवेदी ने बताया कि भगवान शिव के रुद्राभिषेक को करने, देखने और श्रवण मात्र से प्राणी को आध्यात्मिक सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।शिव की कृपा दृष्टि से जीवन में शांति और मंगल का संचार होता है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में सागर भारद्वाज,आयुषी भारद्वाज, रामजी बाजपेई,रामा बाजपेई, नृपेन्द्र एवं अंजू, निर्दोष शुक्ला, अल्का शुक्ला,अपराजिता, कृष्ण,अर्पण,रजत अग्रवाल, शुशील एवं निधि शुक्ला,श्रीओम शुक्ला, रामकुमार अवस्थी,शुभाशीष, अभिषेक,प्रमोद द्विवेदी एवं लक्ष्मी सहित अनेक श्रध्दांलुओ ने भगवान शिव के रुद्राभिषेक किया।आयोजन समिति के योगेश मिश्रा, मनोज मिश्रा,गौतम भदोरिया,एवं आदेश राजपूत सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओ को सुचारू रूप से संभाला। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और” हर हर महादेव” से क्षेत्र गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *