रिपोर्ट ब्यूरो संजीव कुमार सक्सेना


फर्रुखाबाद/
मूवी यादव जी की लव स्टोरी को लेकर अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन फर्रुखाबाद में आज शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर यादव जी की मूवी को लेकर प्रदर्शन किया।जिसमें उनका कहना है।की फिल्म निर्माता संदीप तोमर बताएं जा रहे हैं।मेरे यादव समाज की छवि को नकारात्मक एक आपत्तिजनक रूप से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के शीर्षक कथानक प्रस्तुति से प्रतीत होता है की विशेष समुदाय की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने तथा समाज में भ्रम एवं आक्रोश उत्पन्न करने की मंशा से निर्मित की गई है।जो यादव समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंच जाती है।बल्कि सामाजिक सौहार्द शांति कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न कर सकती है।जिससे स्थिति संवेदनशील होती जा रही है।जनभावना की दृष्टिगत से फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का प्रसारण पूरे देश ,उत्तर प्रदेश,अथवा जिले में नहीं चलनी चाहिए और जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर कंचन यादव प्रदेश अध्यक्ष, रोहित यादव एडवोकेट, प्रताप सिंह यादव,नितिन यादव ,रोहित यादव,अन्य को अधिवक्तागण मौजूद रहे।
