स्वच्छ रसोई की ओर मजबूत कदम, होली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को आर्थिक संबल
रिपोर्ट – शारिक खान


रामपुर। होली के पावन अवसर पर जनपद में 242319 पात्र महिला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का लाभ प्रदान किया गया।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से गैस रिफिल सब्सिडी के चेक वितरित किए गए कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की उपस्थिति में लाभार्थी महिलाओं ने लोक भवन, लखनऊ से सीधे प्रसारित मा० मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को रसोई के धुएँ से मुक्ति मिली है, जिससे उनके स्वास्थ्य, पारिवारिक वातावरण एवं जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र परिवार को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ योजना का लाभ मिले।
जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि जनपद में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हजारों पात्र परिवारों को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में गैस रिफिल सब्सिडी की धनराशि डीबीटी के माध्यम से नियमित रूप से अंतरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत वर्ष में दो रिफिल होली एवं दीपावली के अवसर पर) निःशुल्क प्रदान किए जाने की व्यवस्था है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा रूपये 554.07 एवं केंद्र सरकार द्वारा रूपये 319.43 की सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के खातों में अंतरण की जाती है कार्यक्रम में इंडियन गैस के एरिया मैनेजर ज्योतेश, गैस एजेंसी प्रतिनिधि, लाभार्थी महिलाएं तथा संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
