Headlines

कासिमाबाद क्षेत्र स्थित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल को लेकर कुछ लोगों द्वारा स्कूल को बदनाम करने की कर रहे हैं साजिश

Spread the love

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। स्कूल में संचालित वाहनों के संबंध में भ्रामक और फर्जी आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण पर स्कूल प्रबंधन ने कड़ा ऐतराज जताया है। स्कूल के प्रबंधक मनोज सिंह ने स्पष्ट रूप से बताया कि कुछ तथाकथित लोगों द्वारा स्कूल प्रशासन पर दबाव बनाकर धन उगाही का प्रयास कर रहे थे। जब स्कूल प्रबंधन ने किसी भी प्रकार की अवैध मांग को मानने से इनकार कर दिया, तो बदले की भावना से स्कूल के वाहनों को लेकर झूठी और भ्रम फैलाने वाली बातें प्रसारित की जाने लगीं।
प्रबंधक मनोज सिंह ने कहा कि स्कूल के सभी वाहन नियमानुसार संचालित हैं, उनके वैध दस्तावेज, फिटनेस, बीमा एवं अन्य आवश्यक कागजात पूर्ण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तथाकथित लोगो द्वारा जानबूझकर स्कूल की छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है, जिससे अभिभावकों और आम जनता के बीच गलत संदेश जाए।
स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और शिक्षा संस्थानों को बदनाम करने वाले ऐसे तत्वों पर कार्रवाई हो। साथ ही प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि यदि फर्जी खबरें फैलाने का सिलसिला नहीं रुका तो वे कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी स्कूल प्रबंधन के पक्ष में खड़े होते हुए कहा कि इस तरह की अफवाहें शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाती हैं और जिम्मेदार पत्रकारिता की भावना के खिलाफ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *