Headlines

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत लवजेहाद की जानकारी होते ही पंहुचे आला अधिकारी

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। क्षेत्र के ग्राम बिगहना में अज्ञात कारणों से मुस्लिम परिवार की एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फांसी लगा ली। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मृतका के हिंदू होने की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतका के हिंदू होने पर स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर देख रहे हैं।
थाना क्षेत्र बिवांर के ग्राम बिगहना में शुक्रवार को लगभग 11 बजे गांव की फातिमा 18 वर्ष पत्नी मुर्तजा ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी होते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को मृतका के हिंदू होने की खबर लगते ही उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया। जिस पर नायब तहसीलदार सहित बिवांर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल करने के दौरान पाया कि मृतका का संबंध हिंदू परिवार से है। मृतका का पति मूर्तजा पुत्र मुश्ताक पूर्व में दादर के परेल महाराष्ट्र में एक चिकन की दुकान पर कार्य करता था। मृतका उत्कर्षा वहीं बगल की एक दुकान में कार्य करती थी। दोनों के बीच संपर्क स्थापित हुआ तथा लगभग दो वर्ष पूर्व मूर्तजा उत्कर्षा को अपने गांव बिगहना थाना बिवांर ले आया। जहां दोनों ने विवाह कर पति-पत्नी के रूप में साथ रहना प्रारंभ किया। मृतका उत्कर्षा पुत्री सुनील सकपाल, निवासी ग्राम पिंपलगांव पोस्ट ऑफिस लटवां, मन्दनगढ़, जिला रत्नागिरि, महाराष्ट्र की रहने वाली थी। घटना की सूचना मायके पक्ष को दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *