Headlines

घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने ट्रको में की तोड़फोड़ लगाया जाम

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

भरुआ सुमेरपुर। खदान जाते समय युवकों को कुचल देने के बाद युवक की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने खदान से आने तथा खदान जाने वाले वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए जाम लगा दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। जाम की सूचना पाकर एसडीएम सदर, सीओ सदर, थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में जुटे हुए थे।
शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे पत्योरा गांव के निकट सड़क किनारे खड़े दो युवकों को खदान जाते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था। इसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने पत्योरा मार्ग पर जाम लगा दिया और खदान से आने वाले ट्रकों में तोड़फोड़ की है। जाम की सूचना पाकर एसडीएम सदर केडी शर्मा, सीओ सदर राजेश कमल, थानाध्यक्ष अनूप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन बात नहीं बन रही थी। ग्रामीण शव के साथ सड़क पर बैठे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *