समाज कल्याण राज्य मंत्री ने एसडीएम के साथ सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Spread the love

राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देश कि, कोई भी शिकायतकर्ता पहले अपनी समस्याओं को जिले के संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि के समझ रखे जब निदान न हो तब उच्च स्तर पर हम जाए, इसी निर्देश के तहत रविवार को समाज कल्याण मंत्री ने स्थानीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
बीते समय में बड़ी संख्या में पीड़ित लोग मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचने लगे थे। इस पर मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश जारी किया गया था कि, किसी भी जिले के पीड़ित अपनी समस्या को लेकर पहले अपने जिले के जनप्रतिनिधि और जिले के संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या लेकर जाएं ,अगर समस्या के निदान में कोई दिक्कत आती है तो ही इसके बाद आगे बढ़े। पीड़ितों की समस्याएं उनके जिले में ही जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी हल करें, इसको लेकर
मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलों के जनप्रतिनिधियों,
अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुरूप ही रविवार को जिले के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने ठठिया थाना अंतर्गत खैरनगर अड्डापुर्वा के निकट स्कूल पहुंचे। उनके साथ तिर्वा एसडीएम राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। विद्यालय में मंत्री के पहुंचने की खबर पर ग्रामीणों की भीड़ भी पहुंची।
यहां ग्रामीणों की भीड़ ने अपनी अपनी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा।
ग्रामीणों की अधिकतर समस्याएं जमीन संबंधी रहीं, जिनमें मेड़बंदी पट्टा, पानी, पुलिस संबंधी, साफ सफाई के संबंध में रहीं। ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं के निराकरण को मंत्री से गुहार लगाई।
इस पर मौके पर मौजूद मंत्री ने एसडीएम राजेश कुमार और अन्य विभागीय अधिकारियों और कर्मियों से पीड़ित ग्रामीणों की समस्याओं को शीघ्र हाल करने की बात कही।
मंत्री ने ग्रामीणों को आस्वस्थ किया कि उनकी समस्याओं को प्रमुखता के आधार पर हल किया जाएगा।
इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *