— ब्यूरो: कबीर


मुजफ्फरनगर। आईटीआई कैंपस, मेरठ रोड पर रविवार को आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मेगा शिविर में परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा लगाया गया आकर्षक स्टॉल जन-जागरूकता का प्रमुख केंद्र बना रहा। सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा अभियान के तहत विभाग ने आमजन को यातायात नियमों के पालन का सशक्त संदेश दिया और सुरक्षित सफर की शपथ दिलाई।
मेगा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नोडल अधिकारी मेगा शिविर/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश विष्णु चन्द्र वैश्य, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रितिश सचदेवा तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी का एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्र एवं आरआई टेक्निकल रोमेश अग्रवाल ने स्टॉल पर स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों को सड़क सुरक्षा शपथ प्रतीक और सड़क सुरक्षा नियमों का विशेष कैलेंडर भेंट किया गया।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में लगाए गए इस स्टॉल पर आगंतुकों की खासी भीड़ देखने को मिली। विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात संकेतों का सम्मान करने की अपील की। साथ ही नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित कैलेंडर, हैंडबिल, पैम्फलेट और फ्लायर्स वितरित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का संदेश दिया गया।
स्टॉल पर फ्लेक्स और प्रचार सामग्री के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे युवा वर्ग और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। अभियान का उद्देश्य केवल नियम बताना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन का हिस्सा बनाना रहा।
इस आयोजन में परिवहन विभाग की ओर से शोबी जैदी सहित समस्त स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही, जिनके सहयोग से कार्यक्रम प्रभावी और सफल साबित हुआ। मेगा शिविर में सड़क सुरक्षा को लेकर उठी यह आवाज आमजन में जागरूकता की नई अलख जगा
