रिपोर्ट अनिल कुमार

फतेहपुर। देवमई ब्लॉक के ग्राम मुसाफा में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भाजपा नेता राम सहारे गुप्ता और नवनीत आइसक्रीम की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अखंड रामायण के विधिवत समापन के पश्चात शुक्रवार को संपन्न हुआ। भंडारे में बूंदी, सब्जी, पूड़ी सहित प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। इसी क्रम में ग्राम के ही शिवधनी गुप्ता एवं सीबू गुप्ता द्वारा प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री बूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर में खिचड़ी भोज का आयोजन कराया गया। खिचड़ी भोज में भी क्षेत्र के श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और राहगीरों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आयोजनों को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने आयोजकों की सराहना की।
