रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

हरदोई। बिलग्राम की सीएचसी में शॉर्ट सर्किट से क्वार्टर में भीषण आग लगने से पूरे सीएचसी परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग कमरे में इतनी तेजी से लगी कि लपटे बाहर तक निकल रही थी। तभी पुलिस ने पहुँचकर हालात को काबू करने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएचसी में तैनात डॉक्टर रविकांत ने ठंड से बचने के लिए अपने निजी कुत्तों के लिए हीटर चालू कर के अपने किसी कार्य से बाहर थे इसी बीच अस्पताल में आग ने भीषण रूप ले लिया।
