Homeराष्ट्रीयजिले भर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

जिले भर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे जिले में बड़े धूमधाम से मनाया गया,वहीं पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर जनपद के लगभग 21 थानों में रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस प्रशासन पत्रकार व स्कूल छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस लाइन में अलग-अलग तरह का कार्यक्रम कराया गया जिसमें नगर पालिका चेयरमैनपर्स मोनिका स्वरूप सहित अन्य लोग शामिल रहे वहीं पूरे जिले में रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ का आयोजन किया गया और देशभक्ति के तराने पर पुलिस स्टाफ नाचता नजर आया।


मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का कहना है कि देश के प्रथम पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर शिव चौक पर एक जन सैलाब उमड पड़ा है वही रन फॉर यूनिटी के तहत पुलिस लाइन से लेकर शिव चौक तक एसपी देहात छात्र-छात्राएं व पुलिस स्टाफ ने दौड़ लगाई, वही देश के प्रति देशभक्ति के गाने भी गए गए और इस पूरे कार्यक्रम के दौरान एक नया जोश सा भर गया है, हमारे देश की एकता में अखंडता में सरदार वल्लभभाई पटेल का अमूल्य योगदान रहा है इनको हम खोने नहीं देंगे वहीं मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्र में छात्राओं लड़कियों व स्वाभिलम को लेकर कोई भी समझौता नहीं होगा।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments