Homeराष्ट्रीयसुबेहा थाना परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े ही...

सुबेहा थाना परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई

रिपोर्ट मोo नसीम

बाराबंकी। हैदरगढ़ सुबेहा थाना परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके आदर्श पर चलने की प्रेरणा दी ।इस अवसर पर रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया । प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के अगुवाई में सैकड़ों पुलिस के जवानों ने थाने से लेकर जवाहर वार्ड तक दौड़ लगाई।देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया गया ।इस मौके पर उपनिरीक्षक संतोष सिंह,सुभाष यादव, अजय कुमार , सिपाही रूपेंद्र सिंह सुरेश राजभर ,नरसिंह यादव सहित बाराबंकी के पीएससी जवान के सैकड़ो सिपाही वह स्कूली छात्र ने भी शामिल हुए ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments