Homeराष्ट्रीयसाथियों के साथ मिलकर करा दी दोस्त की हत्या

साथियों के साथ मिलकर करा दी दोस्त की हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट –

शामली। जिले के थाना झिंझाना के अन्तर्गत कस्बा ऊन से खेड़ाभाऊ जाने वाले रास्ते पर स्थित अंशुल वाटर पार्क पर कुछ साथियों के साथ मिलकर दोस्त ने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर डाली। सूचना मिलते यही थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना और सीओ कैराना श्याम सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार भी मौके पर पहुंच गए की जानकारी ली।


जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि मृतक 25 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र अंगद का ऊन निवासी राजबीर 65 वर्ष के साथ खास उठना बैठना था यानि दोस्ती वाले समबन्ध थे। राजबीर ने अपने दो अन्य साथियों को बुलाकर अपने भाई रामबीर के बाग के अंशुल वाटर पार्क पर अपने दोस्त 25 वर्षीय मनीष की गोलीमार का हत्या कर दी और फरार हो गए । मनीष को आगे सीने में व पीछे कमर से लगी दोनों गोलिया आरपार हो गयी ।

मनीष अपने 4 बहनों का इकलौता छोटा भाई था। मनीष कीटनाशक दवाइयों की आपूर्ति व कृषि कार्य करता था। बताते हैं कि मनीष की शादी करीब 6 महीने पहले ही हुई थी। हालांकि मृतक के दोस्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और फॉरेन्सिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये। घटना से गांव खेड़ाभाऊ की म्हाडी पर निशान चढ़ाने वाले कार्यक्रम में भी रंग मे भंग पड़ गया। गांव में शोक की लहर है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments